खेतासराय(जौनपुर)।स्थानीय कस्बा में सातवीं मोहर्रम को हजरत अब्बास अलमदार की यादगार में अलम का जुलूस निकल...
खेतासराय(जौनपुर)।स्थानीय कस्बा में सातवीं मोहर्रम को हजरत अब्बास अलमदार की यादगार में अलम का जुलूस निकला।इमामबाड़ा पहुंचने के बाद अकीदतमंदों ने फातिहा पढ़ा। जूलूस में करीब एक दर्जन ताजियेदार अलम व तबल के साथ शामिल रहे। दोपहर एक बजे शहीदी चौक पर पूरब मोहल्ला, मोहल्ला सराय, कासिमपुर, शाहापुर के ताजियेदार उपस्थित हुए। यहाँ से तबल बजाते अलम के साथ ताजियेदार गोलाबाजार होते पुरानी बाजार पहुँचे। जहाँ बारा, अंसारी चौक, बरतला, चौहट्टा, अजान शहीद, सालारगंज, निराला चौक के ताजियेदारों का मिलन हुआ। यहां से अलम का जूलूस पुरानी बाजार होते हुए इमामबाड़ा पहुँचा। जहाँ फातिहा पढ़ने के बाद जुलूस उसी रास्ते से वापस होते हुए अपने-अपने चौक पर पहुंच कर सम्पन्न हुआ।



