जौनपुर। दो महीना आठ दिन तक लगातार शिया समुदाय द्वारा गम मनाने के बाद गुरुवार को नौरोज का पर्व हर्षोल्लास के साथ पूरे जिले में मनाया गया।...
नगर के बलुआघाट मोहल्ले में सुबह नौरोज का जुलूस ढोल बाजे के साथ निकाला गया। अंजुमन हुसैनिया के नेतृत्व में यह जुलूस अपने कदीम रास्तो से होता हुआ। शाही किला, बलुआ घाट होते हुए नौरोज के मैदान में जाकर समाप्त हुआ। जुलूस में छोटे हो या बड़े सभी एक दूसरे पर रंग डालते नजर आ रहे थे। हर तरफ मानों होली के हुड़दंग का माहौल नजर आ रहा था। वहीं पान दरीबा मोहल्ले में भी लोगों ने रंगों की होली खेलकर एक दूसरे के गले मिलकर ईदे जहरा की मुबारकबाद दी और शाम को मीठे पकवान खिलाकर मुल्क में अमन चैन शांति की दुआ की। देर रात्रि बलुआघाट में एक इस्लामिक नाटक का मंच भी सजा जिसमें अंजुमन हुसैनिया के लोगों ने अपने अपने किरदार निभाकर पूरे रात लोगों को बांधे रखा।
अजादारी कौसिंल के तत्वावधान में हुसैनिया नकी फाटक में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मौलाना तनवीर हैदर ने कहा कि हम आज के दिन प्रण लेते है कि आतंकवाद को समूल नष्ट कर विश्व में शांति स्थापित करेंगे। कौसिंल के अध्यक्ष सै. मोहम्मद हसन ने कहा कि आज ही के दिन हजरत इमाम हुसैन व उनके 7१ साथियों के कातिलों को मौत की सजा दी गयी थी इसलिए हम लोग आज खुशी मनाने एकत्र हुए है। शिया समुदाय की महिलाओं ने अपने श्रृंगारों को अपनाते हुए लाल, पीले कपड़े ग्रहण कर लिये। साथ ही हाथों की कलाईयों में चूडियां पहनकर एक दूसरे को बधाई दी। गौरतलब हो कि मोर्हरम से लेकर अब तक महिलाएं लाल, पीले कपड़ों को उतारने के साथ साथ चूडियों को भी इमाम चैक पर तोड़ दी थी। कार्यक्रम में मो$ मुस्तफा, तहसीन शाहिद ने लोगों का आभार प्रकट किया। संचालन असलम नकवी ने किया। इस मौके पर मुफ्ती अनवार हैदर, अली मंजर डेजी, इसरार हुसैन, अब्बास काजमी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
वहीं पानदरीबा मोहल्ला में ईद-ए-जहरा के मौके पर जुलूस निकाला गया। जुलूस दालान से डीजे, घोड़ों के साथ अपने कदीम रास्तों से होता हुआ चार अंगुल मस्जिद पर जाकर समाप्त हुआ। आज के दिन लोगों ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर एक दूसरे को रंग लगाकर ईद-ए-जहर की बधाई दी। वहीं पुरानी बाजार मोहल्ला में शिया समुदाय के लोगों ने महफिल और जुलूस का अयोजन किया और एक दूसरे पर रंग लगाकर बधाई देते नजर आए। लोग अपने-अपने घरों को लाल झंडों और झिलमिलियों से सजाया। घरों में तरह-तरह के पकवानों को पकाये गये और लोग नये-नये कपड़ों को पहनकर खुशबू लगाकर एक दूसरे को ईद की बधाई दी। भाजपा पदाधिकारियों का चुनाव आम सहमति से होगा।
जफराबाद संवाददाता के अनुसार नगर पंचायत जफराबाद के नासही मोहल्ले के शिया बस्ती में ईद-ए-जहरा का पर्व परम्परागत ढंग से धूमधाम से मनाया गया। मोहर्रम से अपनी श्रृंगार का त्याग करने वाली शिया औरतों ने आज श्रंृगार धारण किया और एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर और गले मिलकर नवरोज की बधाई दी।
फोटो 05 व 06: नौरोज के मौके पर शिया धर्मगुरू को गुलदस्ता पेश करते अजादारी कौसिंल के लोग और पानदरीबे में रंग में सराबोर लोग।


