"गिरया किया याक़ूब ने उनको भी तो टोको, यूसुफ़ तो अभी ज़िंदा हैं यूँ ग़म नहीं करते। - आदम ने तो हव्वा के लिए पीटा है सीना, समझा...

"गिरया किया याक़ूब ने उनको भी तो टोको,
यूसुफ़ तो अभी ज़िंदा हैं यूँ ग़म नहीं करते।
-
आदम ने तो हव्वा के लिए पीटा है सीना,
समझाओ उन्हें जिन्दों का मातम नहीं करते।
-
हमज़ा तो शहीदों के भी सरदार हैं लेकिन,
करते ना मोहम्मद (s.a.w) तो चलो हम नहीं करते।
-
अपना कोई मरता है तो रोते हो तड़प कर,
पर सिब्ते पयम्बर का कभी ग़म नहीं करते।
-
हिम्मत है तो महशर में पयम्बर से ये कहना,
हम ज़िंदा-ओ-जावेद का मातम नहीं करते।
-
बस एक रिवायत रही है रोज़-ए-अज़ल से,
क़ातिल कभी मक़तूल का मातम नहीं करते..!!"
-
By: अली_नक़ी साहब