आज डॉ मेहर अब्बास व वरिष्ठ पत्रकार शज़र अब्बास की बड़ी बहन कनीज़ फात्मा की चालीसवें की मजलिस व पिता मिर्जा मोहम्मद जफर अब्बास के पंजुम (फ...

आज डॉ मेहर अब्बास व वरिष्ठ पत्रकार शज़र अब्बास की बड़ी बहन कनीज़ फात्मा की चालीसवें की मजलिस व पिता मिर्जा मोहम्मद जफर अब्बास के पंजुम (फूल) की मजलिस रविवार को उनके आवास रिजवी खां हॉट मिलियन की गली के पीछे स्थित हॉस्पिटल के मैदान में हुयी | फूल की मजलिस मौलाना महफुजूल हसन खां ने पढ़ी और इस्लाम को बचाने के लिये इमाम की कुर्बानी पर प्रकाश डाला। मरहूमा कनीज़ फात्मा की चालीसवें की मजलिस को मौलाना डॉ कल्बे रज़ा ग्वालियर ने खिताब खेताब किया | अंजुमन अज़ा ए अहलेबैत सिपाह ने नौहाख्वानी व सीनाजनी किया।इस मौके पर एम.एम मासूम,तहसीन शाहिद,शोएब ज़ैदी,मौलाना बाक़र मेंहदी, सहित अन्य लोग मौजूद थे।डॉ मेहर अब्बास ने सभी का आभार प्रकट किया।



