तारिख ऐ अज़ादारी जौनपुर 721 से 1378 हिजरी : मरहूम सय्यद मुहम्मद खैरुद्दीन जौनपुर पानदरीबा निवासी मरहूम सैय्यद मुहम्मद खैरुद्दीन ने अपनी जव...
तारिख ऐ अज़ादारी जौनपुर 721 से 1378 हिजरी : मरहूम सय्यद मुहम्मद खैरुद्दीन
जौनपुर पानदरीबा निवासी मरहूम सैय्यद मुहम्मद खैरुद्दीन ने अपनी जवानी के दिनों में बहुत से इतहास से जुडी किताबें लिखी जिसमे "तारिख ऐ अज़ादारी जौनपुर 721 से 1378 हिजरी" बहुत मशहूर हुयी | यह किताब जब बज़ार में आयी तो हस्ब ऐ दस्तूर एक ऐसे तबके ने इसी विवादित बनाने की कोशिश की जो खुद कुछ ना कर सका तो यह कोशिश की के यह किताब बाज़ारों से गायब हो जाय और पढ़ी ना जाय |
लेकिन इल्म को ज़िंदा रहना ही होता है |
आज मरहूम नहीं रहे इस दुनिया में लेकिन उनकी यह किताब आज भी लोग तलाशते हैं और अपने आप में एक ऐसी किताब है जिस से लोग जौनपुर की अज़ादारी को समझने की कोशिश करते हैं |
जल्द ही यह किताब हिंदी और अंग्रेजी में आप के सामने होगी |
अभी उर्दू में पढ़ने के लिए रेख्ता की वेबसाइट पे जाएँ और पूरी किताब रजिस्टर्ड कर के पढ़ें |
एस एम मासूम



