Hafta e wahdat jaunpur
हज़रत मुहम्मद (स.अ.व ) की विलादत17 रबीउल अव्वल शिया मुसलमानों ने उत्साह पूर्वक मनाया
हज़रत मोहम्मद मुस्तफा ( स.अ.व ) ने इन्सानियत को समतामूलक समाज दिया ,मौलाना मुब्बशिर रिज़वी,
सादिक मेहंदी को मरणोपरांत एवं डॉ राहिल को दिया गया स्मृति चिन्ह व शाल
शेख़ नूरुल हसन मेमोरियल सोसायटी मख़्दूम शाह अढ़हन चहारसू के कार्यालय पर हुसैनी फोरम इंडिया के द्वारा हफ्त ए वहदत की समाप्ति पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया तेलावते क़ुराने मजीद से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए मदरसा ईमनिया नासिरया जौनपुर के अध्यापक मौलाना सैय्यद मुब्बशिर रिज़वी गोपालपुरी ने कहा कि इन्सानियत के कल्याण के लिए उत्कृष्ट कार्य हज़रत मुहम्मद साहब ने किया है। एक समतामूलक समाज की स्थापना की उन्होंने कहा आज 17 रबीउल अव्वल को इमामे जाफर सादिक़ की विलादत भी है आज इस बात की ज़रूरत है कि इन्सानियत के रास्ते से एकता को बढ़ावा मिले ।
महफिल में सैफ जौनपुरी , तालिब रज़ा शकील एडवोकेट, तक़ी ने मिलाद में क़सीदाख़ानी की
इस अवसर पर समाजसेवी अली मंज़र ड़ेज़ी कार्यक्रम संयोजक ने आए हुए लोगों का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा कि हम सबको मिलकर एक ऐसे समाज की स्थापना करनी चाहिए जो समतामूलक हो । और अच्छा और सच्चा मुसलमान वही है जिसके हाथ से वह जबान से किसी को तकलीफ ना पहुंचे। इस अवसर पर शेख़ नूरुल हसन मेमोरियल सोसायटी की ओर से स्व .सैय्यद सादिक़ मेहदी को मरणोपरांत स्मृति चिन्ह व शाल से सम्मानित करके उनको याद किया गया जिसे उनके पुत्र गण कुमैल मेहदी , शाहिद मेहदी पूर्व सभासद ने स्वीकार किया ।इसके अलावा डॉक्टर तक़वीम हैदर राहिल को उनकी समाज सेवा के लिए सम्मानित किया गया । कार्यक्रम का संचालन सैय्यद असलम नक़्वी ने किया किया कार्यक्रम के अंत में कौम, कुनबा, मुल्क की तरक्की और करोना महामारी जल्द से जल्द खत्म हो इसके लिए दुआ की गई।
इस अवसर पर मुख्य रूप से सर्व श्री शेख़ हसीन अहमद , तहसीन अब्बास सोनी , अहसन रिज़वी नजमी , मोहम्मद नासिर रज़ा , गुड्डू, मो, जकारिया, सैय्यद परवेज़ हसन नेता, आसिफ़ आब्दी ,अहमद , इत्यादि उपस्थित थे ।




