22 दिसम्बर की रात जब शहर कोतवाली क्षेत्र के बाजार भुवा मोहल्ले के इस्लाम के चौक में चेहल्लुम मनाया जा रहा था और लोग दूर दूर से अपन...
22 दिसम्बर की रात जब शहर कोतवाली क्षेत्र के बाजार भुवा मोहल्ले के इस्लाम के चौक में चेहल्लुम मनाया जा रहा था और लोग दूर दूर से अपनी मन्नतों का ताजिया वहाँ रखने जा रहे थे उसी समय वहाँ से आधा किलोमीटर दूर एक बच्चे को कुछ लोगों ने ताजिया ले जाते समय मारा और उसका ताजिया फाड़ दिया | इसकी खबर जब वहाँ ले लोगों को मिली तो अशांति फैल गयी और पुलिस को आना पड़ा | मामला तो कई घंटों समझा बुझा के ख़त्म हो गया लेकिन 5 लोग जो इसमें शामिल थे फरार हो गए |
इस घटना के बाद शिया धर्म गुरू मौलाना महमूदुल हसन ने लोगों को समझा बुझा कर मामला शान्त कराया। इस मामले में कार्यवाहक मुतवल्ली असगर हुसैन जैदी की तहरीर पर कोतवाली में पांच नामजद व आधा दर्जन लोगों के खिलाफ धार्मिक उन्माद फैलाने और दंगा भड़काने का मुकदमा दर्ज किया गया है|
शान्ति दूत इमाम हुसैन (अ.स) के चेहल्लुम के अवसर पे अशांति फैलाने की यह कोशिश निंदनीय और शर्मनाक है |

जौनपुर के अज़दारों ने ऐसे मौके पे सब्र और शांति इ काम लेते हुए जबकि उनके पास लाखों की तादात पे श्रधालुओं की ताक़त थी एक मिसाल कायम की और दिखा दिया की वो इमाम हुसैन (अ.स) के मानने वाले हैं |
जौनपुर के अज़दारों ने इस हादसे के खिलाफ अपना विरोध नारे लगा के जताया और प्रशासन से अपील की गयी कि ऐसा आगे से न होने पाए इसके लिए कोशिश करें और मुजरिम को जल्द से जल्द पकडें |
अज़दारों की इमाम हुसैन (अ.स) से मुहब्बत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है की मुफ़्ती मोहल्ला की वो चौक जिसका कोना टूटने को संदेह की द्रष्टि से देखा जा रहा था उसे वहाँ की महिलाओं ने रातों रात बनवा दिया और नारे लगाते हुए वहाँ ताजिया भी रख दिया |
.jpg)