इस्लाम की निगाह में आदर्श परिवार वही है, जिसमें परिवार का हर सदस्य एक दूसरे के ह्क़ को अदा करता हो । मौलाना तनवीर रज़ा रिज़वी विकटर मौलाना स...
इस्लाम की निगाह में आदर्श परिवार वही है, जिसमें परिवार का हर सदस्य एक दूसरे के ह्क़ को अदा करता हो । मौलाना तनवीर रज़ा रिज़वी विकटर
मौलाना सैय्यद तनवीर रज़ा रिज़वी विक्टर मुज़फ्फरपुर बिहार ने मस्जिद रौज़ा मख़्दूम शाह अढहन में शिया जामा मस्जिद नवाब बाग जौनपुर के मुत्तवली एवं शेख़ नूरुल हसन मेमोरियल सोसायटी जौनपुर के प्रबंधक अली मंज़र डेज़ी की वालेदा मरहूमा के चालिसवें की मजलिस को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस्लाम एक आदर्श परिवार उस परिवार को समझता है जिसमें हर सदस्य एक दूसरे के हक़ को अदा करे उन्होंने मां बाप के अधिकार को ब्यान करते हुए कहा कि इस्लाम औलाद (बेटे)के लिए बाप की खिदमत को सबसे बड़ा कर्तव्य समझता है । मुसलमानों को पैग़म्बरे इस्लाम हज़रत मुहम्मद स.अ. व के परिवार अहलेबैत अ .स को अपना आदर्श मानना चाहिए उनकी मोहब्बत और आदर्श को अपनाने का अल्लाह ने हुक्म दिया है
मौलाना ने हज़रत मुहम्मद साहब की बेटी हज़रत फात्मा ज़हरा स.अ के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर रोशनी डालते दुनिया की महिलाओं विशेषकर मुसलिम महिलाओं से उनके आदर्शों को अपनाने का आवाहन किया मजलिस में मौलाना तनवीर रिज़वी ने करबला के शहीदों के दर्दनाक मसायब पढ़े जिससे उपस्थित मोमनीन की आखों से आँसू छलक पड़े|
मजलिस की शुरुआत सैय्यद अज़ीम नक्वी ने तेलावते कुराने पाक से की ।सोज़खानी डाक्टर एबाद अली उनके साथियों ने की ।मेहदी मिरज़ापुरी , तनवीर जौनपुरी ने पेशखानी की , अन्जुमन हुसैनिया बलुआधाट जौनपुर ने नौहाखानी की मजलिस के अन्त में अली मंज़र डेज़ी की माता स्वर्गीया सुगरा बेगम बिन्ते स्व अली बख्श के लिए फातेहा खानी की गई । मरहूमा सुगरा बेगम के पति हसीन अहमद , पुत्र ए एम डेज़ी दामाद जयपुर के मशहूर क्रिकेट कोच सैयद शब्बीर हसन एवं पोते अली अरश , अली अनुश , अली और नवासे अदनान हुसैन ने मजलिस मे आने वालों का आभार व्यक्त किया ।
इस मजलिस में जौनपुर के मशहूर लोगों से शिरकत की जिसमे मौलाना महफुज़ुल हसन खाँ इमामे जुमा , मौलाना मोहम्मद रज़ा खाँ , मौलाना मरगूब आलम असकरी , मौलाना सैय्यद आबिद रज़ा रिज़वी , मौलाना सैय्यद मुब्बशिर हुसैन रिज़वी , मौलाना सैय्यद नजफ अली , डाक्टर सैय्यद क़मर अब्बास, सैय्यद मोहम्मद हसन नसीम , मशहूर इतिहासकार और सोशल मीडिया एक्टिविस्ट सय्यद मुहम्मद मासूम ,सैय्यद नजमुल हसन नजमी , सैय्यद वसीउल हसन मुफ्ती एडवोकेट, सय्यद अहसन (नजमी ) , सैय्यद असलम नक़वी, शकील अहमद , सैय्यद शुएब ज़ैदी , तहसीन अब्बास सोनी, मोहम्मद नासिर रज़ा गुड्डु , सैय्यद परवेज हसन , मिर्जा जावेद सुल्तान , हाजी समीर अली कमर हसनैन दीपू ,मौलाना निसार खाँ पिरिन्स परवेज बनारसी इत्यादि मौजूद थे ।




