History of Waseeqa Masjid Rathhaveli faizabad
नवाबी दौर की वसीक़ा मस्जिद राठ हवेली फैज़ाबाद का इतिहास |
राठ हवेली में एक आलिशान मस्जिद नवाबों के दौर की बनी हुयी है जो वसीक़ा मस्जिद कहलाती है और इसके कंपाउंड में आज वसीक़ा अरबिक कॉलेज चलता है | इसे नवाब शुजाउद्दौला ने बनवाया था | इतिहासकारों के अनुसार उस दौर में यह मस्जिद नवाबीन की बेगमो के लिए बनवाई गयी थी और मोती महल की बेगमे यहाँ नमाज़ पढ़ने आती थी इसी लिए इसे बेहतरीन तरीके से सजाया गया था | हौज़ फव्वारों और गुसलखाने का इंतज़ाम था | ref : शहरनामा फैज़ाबाद
बहु बेगम ने अंग्रेज़ों के साथ एक करार किया था जिसमे लिखा था की उनकी मृत्यु के बाद एक मक़बरा बावय जाय और उसके रख रखाव की ज़िम्मेदारी ली जाय | अज़ादारी में होने वाले सरे खर्च को उठाया जाय और शाही परिवार और शाही परिवार के मुलाज़िमों के गुज़ारे के लिए एक भत्ता दिया जाय जिसे वकीका कहा गया | उसके बाद अंग्रेज़ों ने यहाँ एक वसीक़ा का दफ्तर खोला और वहीँ से शर्त के मुताबिक़ वसीक़ा दिया जाता रहा |
लेखक एस एम् मासूम



