अट्ठारवीं शताब्दी में मध्यकाल के आते आते नवाब शुजाउद्दौला के आने के बाद ईरान से आये बहुत से उलेमा ,ज्ञानी विद्वान और नाम चीन परिवार फैज़ाबाद ...
अट्ठारवीं शताब्दी में मध्यकाल के आते आते नवाब शुजाउद्दौला के आने के बाद ईरान से आये बहुत से उलेमा ,ज्ञानी विद्वान और नाम चीन परिवार फैज़ाबाद आकर बसने लगे जिनमे से एक थे मुल्ला मुहम्मद अली कश्मीरी जिन्हे मुल्ला पादशाह के नाम से जाना जाता था | मुल्ला पादशाह फैज़ाबाद में नमाज़ ऐ जुमा शुरू करवाने वाले पहले शख्स थे |

इस प्रकार शियों की पहली जुमा नमाज़ नवाब हसन राजा खां के महल में विलादत मौला अली की तारिख १३ रजब १२०० हिजरी को हुयी | यह तारिख १२ मई १७८५ होती है |



